माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने मारा था थप्पड़, दोनों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई

Michael Clarke and Girlfriend (1) (1)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पार्टनर जेड यारब्रॉज के साथ। (इंस्टाग्राम/माइकल क्लार्क)

The Hindi Post

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों खबरों में हैं. इसकी वजह हैं उनकी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुई सरेआम लड़ाई. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें माइकल क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड उन्हें सरेआम चांटा मार रही हैं. इस सरेआम हुए झगड़े के बाद, पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले की जांच की.

फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज पर क्वींसलैंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में नूसा पार्क (ऑस्ट्रेलिया) में हुए विवाद के लिए जुर्माना लगाया है.

कूरियर मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने के लिए क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड पर जुर्माना लगाया हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अब इस मामले को पुलिस ने बंद कर दिया हैं.

पुलिस ने कूरियर मेल को बताया, “क्वींसलैंड पुलिस ने 30 वर्षीय महिला (क्वींसलैंड की रहने वाली) और 41 वर्षीय (न्यू साउथ वेल्स के निवासी) पुरुष को सार्वजनिक उपद्रव उल्लंघन नोटिस जारी किया है.”

पुलिस को जांच के दौरान इस मामले में कोई अन्य अपराध नहीं मिला.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!