सड़क किनारे दीवार से सटाकर बैठी मुद्रा में था महिला का शव, पुलिस पहुंची तो……
प्रतीकात्मक फोटो
सड़क किनारे दीवार से सटाकर बैठी मुद्रा में था महिला का शव, पुलिस पहुंची तो……, फैली सनसनी
लखनऊ के गोमतीनगर में अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला. शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था. आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी होगी. जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी.
पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह किसी महिला की डेडबॉडी है. शरीर पर चोट के कई निशान हैं. पूरे शरीर पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी. पैरों में भी पकड़ने के निशान बने थे. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की गई होगी. उसके बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है.
गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विशालखंड-2 में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव रिटायर्ड IAS प्रीतम सिंह के बाहर रखा था. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी ने कहा- महिला की उम्र 45 साल के आसपास लग रही है.
आसपास टीम में लगाकर पहचान कराई जा रही है. वहीं, मामले में एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कह पाना संभव है. फिलहाल, इलाके के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है.
