दिल्ली में तापमान हुआ 49 डिग्री के पार, गुरुग्राम के भी बुरे हाल

0
647
सांकेतिक तस्वीर
The Hindi Post

दिल्ली में भीषण गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए है। लू और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

गर्मी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिन का तापमान 49 डिग्री के पार चला गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के मुंगेशपुर स्टेशन में दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री दर्ज किया गया। वही दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 रहा।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 48.4 डिग्री और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री से ऊपर रहा दिन का तापमान। पालम में 46.4 डिग्री और मयूर विहार में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

देश के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, जबरदस्त गर्मी का प्रकोप झेल रहे है। बीते दिन यूपी में बाँदा देश में सबसे गरम था। वहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post