बाढ़ के पानी में बह ना जाए कार, इसलिए व्यक्ति ने रस्सी कि मदद से उसको बांधा छत से

Man ties car with rop to prevent it from getting washed away
The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित सिरसिला शहर में एक व्यक्ति ने अपनी कार को बह जाने से बचाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया| उसने अपनी कार को रस्सी कि मदद से जकड दिया| इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कैसे चार पहिया को घर की छत से बांध दिया गया|

इस व्यक्ति को ऐसा आईडिया तब आया जब उसके शहर की कई कार तेज़ बारिश से पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात में बह गई| 48 घंटो में हुई भीषण बारिश से सिरसिला शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए| पानी का बहाव बहुत तेज़ था| ऐसे में राहत और बचाव का काम किया गया|

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम से हो रही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़क नालों में तब्दील हो गई। कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों की नींद उड़ गई। सिरसिला हाईवे से लगी झील के ओवरफ्लो होने से सड़क जलमग्न हो गई और तालाब के आसपास के रिहायशी इलाके भी जलमग्न हो गए।

सिरसिला के पास एक झील भी भर गई जिसके टूटने की आशंका थी। झील के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग स्थिति को लेकर चिंतित थी।

जिला कलेक्टर कार्यालय में भी बारिश का पानी घुस गया था, जिससे कर्मचारियों को भारी परेशानी हुई । जिला कलेक्टर अनुराग जयंती और पुलिस अधीक्षक राहुल हेगड़े प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए राजन्ना सिरसिला जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

वारंगल ग्रामीण, करीमनगर, जयशंकर भूपालपल्ली, वारंगल शहरी, राजन्ना सिरसिला, मुलुगु और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में चौदह स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!