बीच सड़क महिलाओं पर चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, वायरल वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंज़र, बोला- “अल्लाह ने कहा…”

Knife AI Photo Depositphotos_767625268_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP

The Hindi Post

बीच सड़क महिलाओं पर चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, वायरल वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंज़र, बोला- “अल्लाह ने कहा…”

 

 फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को ‘पोर्ट डी क्लीची’ के पास एक सिरफिरे शख्स ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. हालांकि, वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे एक पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया.

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने मीडिया को बताया कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं. इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है.

दबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता है, ‘ये अल्लाह का हुक्म था, जिसने मुझे ऐसा करने को कहा.’


इस पूरे वाकये का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद-अली बोहाजर ने कहा, ‘जब मैंने उसे एक महिला की पीठ में चाकू मारते देखा, तो मैं चिल्लाने लगा- आओ, इसे रोकते हैं! कई लोग मदद के लिए आगे आए. एक शख्स ने उस पर सूटकेस फेंक कर मारा. इससे उसके हाथ से चाकू गिर गए. उसी पल मैंने उसे पकड़ा, पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा और उसे जमीन पर पटक कर दबोच लिया.’

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैकसूट पहने हमलावर को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जमीन पर दबोच रखा है. पास ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग पर दो चाकू पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

गृह मंत्री ने बताया कि घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया. पेरिस पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश कर रही है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!