बड़ा हादसा : विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, मचा हड़कंप

Nanakdeen Bhurji (1) (1)
The Hindi Post

बड़ा हादसा : विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, मचा हड़कंप

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-सिक्योरिटी इलाके लालबाग से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालबाग स्थित ‘नए विधायक निवास’ की सातवीं मंजिल से रहस्यमयी परिस्थितियों में नीचे गिरकर पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानकदीन भुर्जी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जुड़े थे. मंगलवार दोपहर इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके दोनों पैर टूट गए थे.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने आपातकालीन वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया लेकिन आंतरिक चोटों के कारण उन्होंने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया.

जांच में जुटी पुलिस: हादसा, खुदकुशी या साजिश?

फिलहाल, पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रहा है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह महज एक दुर्घटना थी, आत्महत्या का मामला था या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक या व्यक्तिगत साजिश है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!