OT में इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया मरीज से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, उसके कपड़े…

RAPE

सांकेतिक तवसीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

OT में इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया मरीज से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, उसके कपड़े…

 

लखनऊ | लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के इन्दौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला मरीज से दुष्कर्म का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोपी अस्पताल संचालक व चिकित्सक विजय कुमार गिरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. अब पूछताछ में चिकित्सक ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए सीपी लखनऊ के मीडिया सेल ने बताया कि 21 मई को बीकेटी पुलिस को सूचना मिली कि इन्दौराबाग के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक द्वारा इलाज के दौरान ओटी कक्ष में दुष्कर्म किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

मुकदमा संख्या 189/2026 में आरोपी विजय कुमार गिरी निवासी रजनापुर, थाना तम्बौर, सीतापुर के विरुद्ध धारा 64(2)(ई) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी. उसने बताया कि 19 मई को पीड़िता को इलाज के लिए तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 21 मई को इलाज के दौरान ओटी कक्ष में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी के उस समय पहने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

अस्पताल किराये के भवन में चलाया जा रहा था. आरोपी मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और लखनऊ में अस्पताल संचालित कर रहा था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

बीकेटी थाना प्रभारी ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित की और सबूत जुटाए. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया है.

 

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!