यूपीआई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, वीडियो जारी कर अपनी दादी इंदिरा गांधी का क्यों किया जिक्र ?

RAHUL GANDHI

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फाइल फोटो / क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

यूपीआई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला, वीडियो जारी कर किया अपनी दादी इंदिरा गांधी का क्यों किया जिक्र ?

 

नई दिल्ली | यूपीआई टैक्स को लेकर व्यापारियों और आम ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 2,000 की सीमा से अधिक के लेन-देन पर कितना शुल्क देना पड़ेगा, इस पर बाजारों से लेकर बड़े-बड़े उत्पादों के शोरूम तक चर्चा तेज है। इसी बीच, राजनीतिक गलियारों में भी यूपीआई टैक्स को लेकर बहस तेज हो गई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपीआई पर केंद्र सरकार की ओर से टैक्स लगाए जाने पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से यूपीआई पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच बिल्कुल सीधी थी।


वहीं, कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीआई टैक्स वापस लीजिए।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने 2,000 से अधिक के मर्चेंट लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के मामले पर कहा कि यह ऐसा टैक्स है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। जिस लेन-देन पर पहले कोई टैक्स नहीं लगता था, उस पर अब 2,000 से ज्यादा होने पर टैक्स लगेगा। इससे धीरे-धीरे टैक्स बढ़ाने वाली नीति ही बनेगी, क्योंकि एक बार जब नौकरशाही को इसमें घुसने का मौका मिल जाता है, तो बस कुछ ही समय की बात होती है, जब वे पूरी तरह इसमें शामिल हो जाते हैं और सभी लेन-देन पर टैक्स लगाना शुरू कर देते हैं। आखिरकार, उस लेन-देन और टैक्स का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और कीमतें बढ़ेंगी।

BY IANS

लोकसभा सांसद राहुल गांधी की केंद्र सरकार से अपील, ‘यूपीआई पर लगने वाला टैक्स वापस लीजिए’


The Hindi Post
error: Content is protected !!