‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर इस शख्स ने ठोंका दावा, रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग को दिया आवेदन, अभिजीत दीपके ने किया…..
(फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया/एक्स)
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर इस शख्स ने ठोंका दावा, रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग को दिया आवेदन, अभिजीत दीपके ने किया…..
सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पानीपत के वकील सुधीर जाखड़ ने खुद को इस पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बताते हुए चुनाव आयोग (ECI) में इसके आधिकारिक पंजीकरण के लिए आवेदन किया है. यदि आयोग इसे मंजूरी देता है तो इस नाम और इसके ‘कॉकरोच’ लोगो पर जाखड़ का कानूनी अधिकार हो जाएगा.
यह डिजिटल आंदोलन तब शुरू हुआ था जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद, अमेरिका (बोस्टन) में पढ़ रहे अभिजीत दीपके ने CJP नाम से एक व्यंग्यात्मक हैंडल बनाया, जिसके फॉलोअर्स कुछ ही दिनों में मुख्यधारा के दलों से अधिक हो गए. हालांकि, बाद में सरकार के निर्देश पर इसके हैंडल्स और वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में सुधीर जाखड़ के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने दीपके से भारत आकर इस मुहिम को वास्तविक राजनीतिक दल में बदलने की अपील की थी लेकिन उनके इनकार के बाद युवाओं के इस आक्रोश को गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए उन्होंने खुद इसे रजिस्टर कराने का फैसला किया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
