पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है यह मामला ?

Mamata Banerjee May 04 A Photo (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है यह मामला ?

 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां पार्टी को राजनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

यह केस भाजपा कार्यकर्ता और पेशे से वकील रिंकी चटर्जी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने वर्ष 2025 में कोलकाता में एक ईद कार्यक्रम के दौरान और हालिया चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणियां की थीं.

शिकायतकर्ता रिंकी चटर्जी ने बताया कि उन्होंने 2025 में भी इस मामले में केस दर्ज कराने का प्रयास किया था लेकिन तब उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें प्रताड़ित भी किया गया.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!