कोलकाता रेप-हत्या मामला: पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने मृतक महिला डॉक्टर के पिता से फोन पर की बात, VIDEO

CV Anand Bose Bengal Governor (1) (1)

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता रेप पीड़िता के पिता से मंगलवार को फोन पर बात की. उन्होंने महिला के पिता को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.

सीवी आनंद बोस दिल्ली दौरे पर है. उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. ऐसी संभावना है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते है.

ऐसा माना जा रहा है कि बंगाल के राज्यपाल ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को कोलकाता की डॉक्टर के साथ हुई वारदात (रेप-मर्डर) और डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया.

Advertisement

महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में चल रहे आंदोलन को लेकर एक मोबाइल कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. कोई भी व्यक्ति इस मोबाइल कंट्रोल रूम में फोन कर राज्यपाल को जानकारी दे सकता है.

दिल्ली दौरे पर आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने इस मोबाइल कंट्रोल रूम से पहला कॉल मृतक महिला डॉक्टर के पिता को किया. उन्होंने मृतक डॉक्टर के पिता को न्याय के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए यह भी बताया कि वह दिल्ली में तमाम नेताओं को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं और बंगाल लौटने पर वह उनसे (महिला डॉक्टर के पिता) मुलाकात करेंगे.

पश्चिम बंगाल के राजभवन के मीडिया सेल ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मृतक महिला डॉक्टर के पिता के बीच हुई बातचीत के वीडियो को शेयर करते हुए X पर लिखा, “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की द्वितीय वर्ष की पीजीटी महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के संबंध में चल रहे आंदोलन को लेकर मोबाइल कण्ट्रोल रूम खोला है जिसका नंबर 03322001641 और 92890 10682 है. यदि कोई भी व्यक्ति राज्यपाल को कुछ बताना चाहता है तो वह इन नंबरों पर कॉल कर सकता है. मोबाइल कंट्रोल रूम से पहली कॉल राज्यपाल ने मृतक डॉक्टर के पिता को की. राज्यपाल ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!