गजब मामला : शादी की जिद लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के मांग भरने के बाद…

kannauj drama (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

गजब मामला : शादी की जिद लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के मांग भरने के बाद…

 

कन्नौज | शादी की जिद पर अड़ी एक युवती शनिवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई जिससे रेरीरामपुर गांव में करीब चार घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. शादी का भरोसा मिलने पर भी जब युवती नीचे नहीं आई तो पुलिस को उसके प्रेमी को टॉवर पर भेजना पड़ा. प्रेमी द्वारा टॉवर के ऊपर ही मांग भरने और कोर्ट मैरिज का वादा करने के बाद ही युवती नीचे उतरने को राजी हुई.

रेरीरामपुर निवासी आशिकी और गांव के ही मुनीश राजपूत के बीच पांच साल से प्रेम-प्रसंग था. परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और दोनों की शादी नवंबर में अलग-अलग जगहों पर तय कर दी थी. इससे नाराज होकर आशिकी शनिवार सुबह नौ बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. पुलिस ने लाउडस्पीकर से समझाने की कोशिश की लेकिन वह मुनीश को ऊपर न भेजने पर कूदने की धमकी देती रही.

पुलिस ने मुनीश को मौके पर बुलाकर टॉवर पर भेजा. मुनीश ने ऊपर पहुंचकर आशिकी की मांग भरी जिसके बाद युवती मानी. इसी बीच घबराए मुनीश ने भी कूदने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से दोनों को दोपहर एक बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया. दोनों एक ही जाति के हैं और पुलिस मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों से बात कर रही है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!