जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: एफआईआर में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल

FIR (1) (3)
The Hindi Post

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: एफआईआर में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल

 

नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार (11 अक्टूबर) को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

एफआईआर में कांग्रेस सांसद और बर्खास्त जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का नाम शामिल है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते मई के महीने में कम से कम 11 छात्रओं ने अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी.

 

ध्रुव राठी का आरोप: सुबह-सुबह घर में घुसे 20 लोग, फिर क्या हुआ?,

शिकायतों के मुताबिक, उन्होंने बैठकों के नाम पर छात्राओं को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. कई छात्राओं ने उन पर क्लास के दौरान अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है.

जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

शिकायतों के मुताबिक, उन्होंने बैठकों के नाम पर छात्राओं को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. कई छात्राओं ने उन पर क्लास के दौरान अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है.

इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए कांग्रेस, विशेष रूप से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से सवाल किया था और पूछा था कि क्या एलओपी की ‘पितृसत्ता को नष्ट करो’ वाली टिप्पणी एक महज राजनीतिक बयानबाजी है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब हम मां शैलपुत्री की पूजा कर रहे हैं, मैं आपके सामने इस देश की बेटियों से संबंधित एक बहुत ही गंभीर मुद्दा ला रही हूं. यौन दुर्व्यवहार के आरोप में जेएनयू ने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. 2024 में, एक या दो नहीं बल्कि 11 छात्रों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी. जेएनयू ने पॉश अधिनियम के तहत एक आंतरिक समिति का गठन किया, जिसने विस्तृत जांच के बाद अकोइजाम को तुरंत बर्खास्त कर दिया.

कांग्रेस सांसद के खिलाफ आरोपों का हवाला देते हुए बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी की पिछली ‘पितृसत्ता को तोड़ो’ टिप्पणी पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि क्या ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ आपके लिए केवल एक राजनीतिक बयानबाजी है? ऐसा लगता है कि यह घटना कांग्रेस के पाखंड को दर्शा रही है. उनके लिए, नारीवाद एक हैशटैग से शुरू होता है और जब जवाबदेही की बात आती है तो समाप्त हो जाता है.

उन्होंने तर्क दिया कि यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस आलाकमान-चाहे वह राहुल गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, मल्लिकार्जुन खड़गे हों या सोनिया गांधी हों, उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला है. इस घटना पर चुप रहने का मतलब है कि वे कहीं न कहीं कथित यौन शिकारी के आचरण का समर्थन कर रहे हैं.

विपक्ष के नेता से सवाल करते हुए भाजपा सांसद ने पूछा कि क्या महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक नारा होने तक ही सीमित है और यह कांग्रेस पार्टी की नीति नहीं है.

By IANS

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: एफआईआर में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post
error: Content is protected !!