जयपुर में घरों की छत पर तेंदुए ने की चहलकदमी, वीडियो आया सामने

Leopard in Jaipur 1
The Hindi Post

तेंदुए का रिहाइशी इलाके में घुस आना तो आपने बहुत बार पढ़ा और सुना होगा। पर क्या आपने कभी देखा है कि एक तेंदुआ किसी रिहाइशी इलाके में घरों की छत पर चहलकदमी कर रहा हो?

जयपुर निवासियों ने रविवार को यह नज़ारा देखा और हैरान रह गए। इससे लोग दहशत में भी आ गए।

एक तेंदुआ जयपुर के पॉश कॉलोनी मालवीय नगर में लोगों की घरों की छतों के ऊपर घूम रहा था। जब लोगों ने तेंदुए को छत पर देखा तो हक्के-बक्के रह गए। दहशत के मारे लोगों ने अपने को घर में कैद कर लिया। जो लोग दूर से अपनी छत पर खड़े होकर यह सब देख रहे थे, उन्होंने इसका वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तेंदुआ एक छत से दूसरी छत पर कूद जाता तो लोग तेज़ आवाज़ में चिल्ला के अन्य लोगों को अलर्ट करते। वीडियो में लोगों की आवाज़ें सुनी जा सकती है।

हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने इस तेंदुए को पकड़ लिया था पर जब तक यह पकड़ा नही गया तब तक दहशत का मौहोल था।

दैनिक भास्कर की ख़बर के मुताबिक, रिहाइशी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुँची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में क़ैद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर गनीमत यह रही कि किसी को तेंदुआ नुकसान नही पहुँचा पाया।

अमर उजाला की ख़बर के अनुसार तेंदुआ जयपुर के पास झालाना के जंगल से शहरी क्षेत्र में घुस आया था।

वीडियो यहाँ देखे – 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!