भाजपा को झटका, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम इकबाल सिंह सपा में हुए शामिल

Ram Iqbal Singh joins SP

फोटो: ट्विटर@समाजवादी पार्टी

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, एक बड़ी राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है।

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया और समाजवादी पार्टी से रिश्ता जोड़ लिया।

सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह बलिया से विधायक रह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई।

सिंह जिनको एक फायरब्रांड नेता के रूप में जाना जाता है, भाजपा में रहते हुए पार्टी की कई नीतियों के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओ पर इनकम टेक्स की रेड की भी निंदा की थी

उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना पर भी पार्टी की निंदा की थी।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं विभिन्न मुददों पर आवाज़ उठा रहा था पर कोई भी मेरी बात सुनने को तैयार नही था। ऐसी पार्टी में रहने का क्या फायदा जिसमें आप को कोई नही सुन रहा और आपकी बात का कोई महत्व न हो।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!