सुकेश के साथ रोमांटिक फोटो वायरल होने के बाद जैकलिन ने की मीडिया से उनकी तस्वीर को शेयर न करने की अपील

Jacqueline Fernandez Collage (1) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

एक्ट्रेस जैकलिन फेर्नांडिस की कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ बेहद इंटिमेट फोटो वायरल होने के बाद, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट डाल कर मीडिया से उनकी निजी तस्वीरों को शेयर न करने की अपील की है।

उन्होंने लिखा कि, “इस देश (भारत) ने और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मेरे मीडिया के दोस्त भी शामिल है, जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं इस समय बुरे दौर से गुजर रही हूं पर मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्त और मेरे फैंस मुझे इससे बाहर निकल कर आते हुए देखेंगे। मैं इस विश्वास के साथ मीडिया से आग्रह करूँगी कि वह तस्वीरों को जो मेरी निजता का हनन करती है को शेयर न करे। आप ऐसा अपने प्रिय लोगों के साथ नही करेंगे, और मुझे भरोसा है कि मेरे साथ भी नही करेंगे। …..थैंक यू।”

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कथित करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में सुकेश जैकलिन के चेहरे पर किस करते हुए देखे जा सकते है। वही जैकलीन के गर्दन पर एक निशान दिख रहा है, जो सोशल मीडिया यूज़र्स के अनुसार लव बाइट है।

फोटो में दिख रहा है कि सुकेश जैकलीन की नाक पर किस कर रहे है और जैकलीन मुस्कुरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!