यूपी: कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने वीआरएस के लिए किया आवेदन, विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना

Aseem Arun

फोटो: फेसबुक

The Hindi Post

चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। यूपी में सात चरणों में मतदान होगा।

इसी बीच एक बड़ी खबर कानपुर से आ रही है। यहां के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस (VRS) के लिए आवेदन कर दिया है। इसके बारे में उन्होंने खुद ही अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के योग्य समझा।”

उन्होंने आगे लिखा कि, “मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने के कौशल से पार्टी को अपनी सेवाएँ दूँ और पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल करने की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल को सार्थक बनाऊं।”

उन्होंने फेसबुक पर एक पूरा लम्बा पोस्ट लिखा है। उनके इस पोस्ट से यह कयास लगाए जा रहे है कि वह चुनावी मैदान में उतरने वाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!