पाकिस्तान: पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक इंजमाम को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी हुई

Inzamam-ul-Haq

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

लाहौर | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके की रिपोर्ट के अनुसार, इंजमाम पिछले तीन दिन से असहज महसूस कर रहे थे और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी।

डॉक्टरों ने प्रारंभिक टेस्ट में कुछ नहीं पाया लेकिन आगे निरीक्षण करने पर पता चला कि 51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजमाम के एजेंट ने मीडिया को सोमवार की शाम बताया कि पूर्व क्रिकेटर की हालत में अब सुधार है लेकिन वह कुछ समय तक निगरानी में रहेंगे।

इंजमाम पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक हैं। वह देश के लिए वनडे में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने 378 मैचों में 11739 रन बनाए हैं।

इंजमाम पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 120 मैचों में 9000 के करीब रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह पाकिस्तान क्रिकेट के साथ अलग-अलग भूमिका में जुड़े रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी सलाहकार और मुख्य चयनकर्ता जैसी भूमिकाएं निभाई है। इंजमाम अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच भी रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!