सेना के अधिकारी ने 34 घण्टे 54 मिनट में लेह से मनाली तक 472 किलोमीटर की दूरी तय कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Army-soldier-creates-new-Guinness-record-for-fastest-solo-cycling (1)
The Hindi Post

जम्मू | भारतीय सेना के एक अधिकारी ने 34 घण्टे 54 मिनट में लेह से मनाली तक 472 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर ‘फास्टेस्ट सोलो साइकिलिंग’ का नया गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को समुद्र तल से 8,000 मीटर की ऊंचाई पर पांच प्रमुख दरें को पार करते हुए बेहद कम समय में मनाली पहुंचना था। यह काम लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने कर दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रक्षा बयान में कहा गया है, “वन कॉर्प्स के स्ट्रैटेजिक स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम लेह से मनाली तक ‘सबसे तेज सोलो साइकिलिंग (पुरुष)’ने एक नया गिनीज रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है ।”

बयान में कहा गया है, “आज, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने सुबह 4 बजे लेह से ब्रिगेडियर आर. के. ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद अपने मिशन के लिए साइकिल यात्रा शुरू की।”

बयान के अनुसार, “लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने लगभग 8,000 मीटर की कुल ऊंचाई के साथ 472 किमी की दूरी को कवर करने के प्रयास को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया है, “मार्ग में कठिन मौसम की स्थिति में पांच प्रमुख दरें को पार करना शामिल था।”

सैन्य बयान में कहा गया है, “यह आयोजन ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ समारोह का एक हिस्सा होने और 195वें गनर्स डे के अवसर को चिह्न्ति करने करते हुए और अधिक विशेष हो जाता है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!