आतंकियों का समूह भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश, तभी हुआ इतना जोरदार ब्लास्ट कि बिछ गई उनकी लाशें, कई की मौत

ARMY BORDER BSF

(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

आतंकियों का समूह भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश, तभी हुआ इतना जोरदार ब्लास्ट कि बिछ गई उनकी लाशें, कई की मौत

 

जम्मू । नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लैंडमाइन विस्फोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए है. ये आतंकी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.

मृत आतंकवादियों की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है.

ये सभी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की हाजिरा तहसील के मंडला, मदपुर के निवासी थे.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का यह समूह आज दोपहर कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर के नांगी तकरी इलाके में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहा था. तभी उन्होंने एक माइन को सक्रिय कर दिया.

ध्रुव राठी का आरोप: सुबह-सुबह घर में घुसे 20 लोग, फिर क्या हुआ?

अधिकारियों ने बताया कि जोरदार विस्फोट में चारों आतंकवादी मौके पर ही मारे गए.

विस्फोट सतवाल-नाकी/नांगी तकरी क्षेत्र में हुआ. यह वही इलाका है जिसे सीमा पार से आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए अक्सर इस्तेमाल करते हैं.

घुसपैठिए सीधे उस इलाके में जा पहुंचे, जहां सेना ने बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं.

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है और क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है. किसी भी नई घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और भारी संख्या में गश्ती टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

हालांकि, हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जमीन की ऊपरी मिट्टी बह गई है जिससे गहराई में दबी पुरानी बारूदी सुरंगें जमीन की सतह पर आ गई हैं.

By IANS

घुसपैठ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा नुकसान, टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर


The Hindi Post
error: Content is protected !!