India Vs New Zealand: सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड कप्तान ने उठाया कप, हार्दिक पंड्या खड़े रह गए, VIDEO 

Kane Williamson and Hardik Pandya Nov 16 (1)

Photo: Instagram/BlackCapsNZ

The Hindi Post

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया वनडे और T20 सीरीज खेलेगी।

T20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे। इस सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को खेला जाएगा। पहला टी20 मुकाबला वेलिंगटन में 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।

टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या एक फोटोशूट के लिए साथ आए. जब दोनों कप्तान ट्रॉफी के साथ तस्वीरें क्लिक करने की तैयारी कर रहे थे तभी तेज हवा का झोंका आया। इसके कारण ट्रॉफी स्टैंड हिल गया। ट्रॉफी गिरने ही वाली थी जब विलियमसन ने फुर्ती दिखाते हुए इसे पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया. पहले तो हार्दिक पंड्या हैरान हुए लेकिन बाद में दोनों हंसने लगे।


View this post on Instagram

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

इस वीडियो को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, “केन T20 सीरीज से पहले ट्रॉफी लेकर भागे”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!