“PM मोदी कर दिए जाएंगे किनारे तब भारत झेलेगा कष्ट…” वरिष्ठ भाजपा नेता का बयान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हिंदुस्तानी पीएम मोदी किनारे कर दिए जाएंगे और इसी वजह से भारत कष्ट झेलेगा.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर गुरुवार (25 जनवरी, 2024) की शाम को उन्होंने एक पोस्ट में लिखा – “आप लोग यह उम्मीद न करें कि इंडिया की विदेश नीति के मसलों (चीन का आक्रामक रवैया भी) पर यूएस राष्ट्रपति के नाते ट्रंप पीएम मोदी का समर्थन करेंगे. निजी मामलों पर डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ब्लैकमेल करते हैं. आर्थिक मामलों पर व्लादिमीर पुतिन खुद भी चीन के जूनियर पार्टनर हैं. ऐसे में भारत को कष्ट झेलना पड़ेगा क्योंकि पीएम मोदी किनारे कर दिए जाएंगे.”
Don’t expect Trump as US President to support Modi on India’s foreign policy issues such as China ‘s aggression. Trump is blackmailed by Putin on personal issues. Putin is himself is a junior partner of China on economic issues. Thus India then will suffer because Modi will be…
— Subramanian Swamy (@Swamy39) January 25, 2024
उनके इस पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. कोई प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में लिख रहा है तो कोई सुब्रमण्यम स्वामी की बात से इत्तेफाक नहीं रख रहा.

24 जनवरी को स्वामी ने भारत और मालदीव के मसले पर X पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था, “मालदीव ने चीन के नौसेना के जहाज को सीमा में आने की मंजूरी दी जो कि छोटे से द्वीप की ओर से भारत के लिए बेइज्जती जैसा है. 2020 से लद्दाख में चीन 4042 स्क्वायर किलोमीटर की जमीन को हथिया सकता है. पीएम मोदी इस दौरान असहाय से नजर आते हैं. वह कहते हैं ‘कोई आया ही नहीं.’ ऐसे में उनके (पीएम मोदी) मार्गदर्शक मंडल (बीजेपी के) में जाने का वक्त आ चुका है.
Maldives govt has allowed China’s naval ship to dock which is an insult to India by tiny island. China can grab 4042 sq kms of Ladakh since 2020, and all that Modi can do is bleat like a helpless camel and say “koi aaya nahin”. Time for Modi to go to Marg Darshan Mandal.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) January 24, 2024
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
