भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
Photo: BCCI
भारत ने शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इस स्टेडियम में खेला गया यह पहला वनडे था.
इस जीत के साथ, भारत ने देश की धरती पर लगातार सातवीं एकदिवसीय श्रृंखला जीतकर, तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. यह घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की लगातार सातवीं एकदिवसीय श्रृंखला जीत भी है.
मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. शमी ने 6 ओवर में केवल 18 रन देकर 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज ने 6 ओवर फेंके और एक विकेट लिया. उन्होंने सिर्फ 10 रन दिए. वाशिंगटन सुंदर ने तीन ओवर में केवल सात रन देकर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या ने भी शानदार बोलिंग की और 6 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने, 6 में से 3 मेडेन ओवर किए.
न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 108 रन ही बना सका और भारत को जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने महज दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
रोहित ने 50 गेंदों पर 51 रन बनाए. वही विराट कोहली 9 बॉल पर 11 रन के आउट हो गए. शुभमन गिल ने अच्छा फॉर्म दिखाते हुए 53 बॉल में 40 रन बनाए और नॉट आउट रहे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
