UP: कोर्ट में अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से घायल हुए जज, गाउन पहनते समय हुई घटना

gun revolver-g4352028cb_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह गुरुवार को अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने से घायल हो गए. गोली उनके पैर में लगी. न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि जब वह अपना गाउन पहन रहे थे उसी समय उनकी रिवॉल्वर गिर गई और गलती से उन पर गोली चल गई.

गोली चलने से लोग घबरा गए. यह घटना न्यायिक अधिकारी के चैंबर में हुई.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, गोली उनके पैर में लगी थी. उनको आनन-फानन मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गोली निकाल दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, गोली बाएं पैर को चीरती हुई दाहिने घुटने में जा फंसी थी. उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन करके गोली को निकाल दिया गया.

डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत सामान्य है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मूलत: बुलंदशहर के रहने वाले न्यायिक अधिकारी तलेवर सिंह की मीरजापुर में तैनाती 6 जुलाई, 2022 को हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!