बीवी के डर से गर्लफ्रेंड को खिड़की पर लटकाया, 10वीं मंजिल एक-एक इंच सरकती रही लड़की, देखें रूह कंपाने वाला VIDEO

CHINA 2

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

बीवी के डर से गर्लफ्रेंड को खिड़की पर लटकाया, 10वीं मंजिल एक-एक इंच सरकती रही लड़की, देखें रूह कंपाने वाला VIDEO

 

चीन से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. वीडियो में एक महिला 10वीं मंज़िल की बालकनी से लटकी हुई अपनी जान बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह महिला अपने कथित प्रेमी की पत्नी से छिपने के लिए बाहर निकली थी, लेकिन कुछ सेकंड में उसकी जिंदगी मौत के बेहद करीब पहुंच गई.

 पड़ोसियों ने महिला को ऊंची इमारत की 10वीं मंजिल की बालकनी से लटकते हुए देखा. वह एक हाथ से रेलिंग पकड़े हुए थी और कई बार ऐसा लगा कि उसका संतुलन छूट जाएगा. नीचे खड़े लोग दहशत में यह खौफनाक मंजर देखते रहे.

इस दौरान एक शर्टलेस युवक खिड़की के पास खड़ा होकर महिला से बात करता दिखाई देता है. कुछ ही सेकंड बाद वह युवक अंदर चला जाता है, जबकि महिला अकेले बाहर संघर्ष करती रह जाती है.

महिला के हाथ में उसका मोबाइल भी था. कुछ देर बाद उसने जोखिम उठाते हुए ड्रेन पाइप और खिड़कियों के सहारे नीचे उतरना शुरू किया. वह एक-एक इंच सरकती रही. कभी पाइप पकड़ा, कभी खिड़की की मुंडेर.आखिरकार वह नीचे वाले फ्लैट की खिड़की तक पहुंची और जोर-जोर से मदद के लिए दरवाजा पीटा.

गनीमत रही कि अंदर मौजूद व्यक्ति ने खिड़की खोल दी और महिला को सुरक्षित अंदर खींच लिया. इस तरह वह बाल-बाल मौत से बच गई. द सन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी के फ्लैट में मौजूद थी. तभी अचानक उसकी पत्नी घर लौट आई. घबराए प्रेमी ने महिला को छिपाने के लिए उसे बालकनी की तरफ धकेल दिया, ताकि वह पकड़ी न जाए. यही वह पल था, जब हालात बेकाबू हो गए.

इस पूरी घटना का वीडियो चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि बचने के लिए महिला ने अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन अब यही वीडियो पूरी दुनिया देख रही है. कई यूजर्स का मानना है कि आने वाले समय में महिला को जबरदस्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कई यूजर्स ने चेतावनी दी कि इस तरह ऊंची इमारत से बाहर निकलना सीधे मौत को दावत देने जैसा है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!