लाइव इवेंट के दौरान राजदूत सर्जियो गोर को आया अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन, ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही यह बात
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
लाइव इवेंट के दौरान राजदूत सर्जियो गोर को आया अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन, ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही यह बात
नई दिल्ली | अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो चार दिनों के आधिकारिक भारत दौरे पर हैं. रुबियो के भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन रिसीव किया. बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ‘अपनी स्पीच देने से पहले मुझे अभी एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया जो लाइन पर हैं. क्या आप हमें सुन सकते हैं, मिस्टर प्रेसिडेंट?’
इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं, “मुझे पता है कि आप वहां हैं और मुझे उम्मीद है कि आप एक अच्छी स्पीच देंगे. आपको हमारे देश का रिप्रेजेंटेटिव होना चाहिए, सर्जियो, लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं. मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं. मोदी बहुत अच्छे हैं. वह मेरे दोस्त हैं और मैं बस सबको बहुत-बहुत गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. हम भारत के इतने करीब कभी नहीं रहे हैं और भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है. वे यहीं कॉल करते हैं. हम अच्छा कर रहे हैं. हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारे पास एक रिकॉर्ड इकोनॉमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी चाहता है, वह उन्हें मिलता है.”
अमेरिकी राजदूत ने मार्को रुबियो का जिक्र किया, जिस पर ट्रंप ने कहा, “मार्को सबसे महान हैं. उन्हें अमेरिकी इतिहास में सबसे महान विदेश सचिव के तौर पर जाना जाएगा और यह अच्छी बात है. आपके पास कुछ बड़े लोग हैं. जब आपके पास मार्को, सर्जियो होते हैं तो आपको बड़ी चीजें मिलती हैं. यह बड़ी बात है. यह अच्छा समय है.”
उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आप हमें अच्छे से रिप्रजेंट करेंगे और सभी लोग अपनी शाम का आनंद लें और प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना और उन्हें यह बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मेरे लिए सम्मान की बात है.”
मैं पीएम मोदी का फैन हूं, भारत मुझ पर 100 फीसदी कर सकता है भरोसा: डोनाल्ड ट्रंप
