आईआईटी बॉम्बे: कैंटीन के कर्मचारी पर बाथरूम की खिड़की से छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrest Depositphotos_187607682_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

आईआईटी बॉम्बे से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां की कैंटीन के एक कर्मचारी पर आरोप लगा है कि उसने गर्ल्स हॉस्टल के वाशरूम में मौजूद छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी कैंटीन वर्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल के एक पुरुष को जो आईआईटी बॉम्बे की कैंटीन में काम करता है को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। उसपर आरोप है कि वो हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से झांक रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा की नजर वाशरूम की खिड़की पर पड़ी तो वह चौंक गई। उसने देखा कि वहां कोई शख्स कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। छात्रा के अनुसार, वाशरूम की खिड़की से कोई पुरुष शख्स झांक रहा था और फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। छात्रा ने तुरंत इसकी शिकायत, संस्थान के अधिकारियों से की। थोड़ी देर में सभी वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंच गए। काफी हंगामा मच गया।
यह पूरी घटना रविवार शाम को हुई है। इसके कुछ घंटो बाद ही कैंटीन वर्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या मोबाइल फोन से कोई वीडियो रिकॉर्ड किया गया था या नहीं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!