डॉक्टर ने किया मंगेतर और उसकी मां का निजी वीडियो सार्वजनिक, होने वाली पत्नी और उसके दोस्तों ने कर दी हत्या

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में हुई एक डॉक्टर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि जांच में पता चला है कि मृतक ने अपनी मंगेतर और उसकी मां के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे जो बाद में वायरल हो गए थे. इससे खफा, मृतक की मंगेतर ने उसकी हत्या करवा दी.

मृतक की पहचान डॉ. विकास (27 ) के रूप में हुई है. वहीं आरोपियों की पहचान उसकी मंगेतर 25 वर्षीय प्रतिपा, उसके दोस्त सुशील (25) और गौतम (27) के रूप में हुई है. पुलिस ने एक अन्य आरोपी सूर्या की तलाश शुरू कर दी है. सूर्य फरार चल रहा है.

10 सितंबर को विकास पर जानलेवा हमला हुआ था और 18 सितंबर को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. घटना बेंगलुरु के बेगुर थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, डॉ. विकास और आरोपी प्रतिपा चेन्नई के रहने वाले थे. प्रतिपा आर्किटेक्ट के रूप में एक कंपनी में काम करती थी. दोनों दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे.

उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को भी बताया था. परिवारों की रजामंदी मिलने के बाद दोनों जल्द ही शादी करने वाले भी थे. डॉ. विकास ने यूक्रेन में अपना मेडिसिन कोर्स पूरा किया था और चेन्नई में प्रैक्टिस करता था.

वह छह महीने के लिए बेंगलुरु आया था और दोनों एक साथ रहने लगे थे. इस दौरान डॉक्टर विकास ने अपनी मंगेतर प्रतिपा और उसकी मां का प्राइवेट वीडियो बना लिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट से शेयर कर दिया जो वायरल हो गया. पुलिस ने कहा कि इस बात को लेकर विकास और प्रतिपा दोनों के परिवारों में जमकर लड़ाई हुई थी.

विकास की इस हरकत के बारे में प्रतिपा ने अपने अन्य दोस्तों को बताया. इसके बाद आरोपी सुशील ने 10 सितंबर को डॉक्टर विकास को अपने घर बुलाया और जब वह वहां आया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया. बाद में डॉक्टर विकास की मौत हो गई.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!