दिल्ली : बेघर मां-बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

Arrest handcuffs-2202224_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

नई दिल्ली | उत्तर पश्चिमी दिल्ली में सड़क के किनारे एक बेसहारा मां और बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अपराध का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। आरोपियों ने वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस आरोपी के अलावा पुलिस ने उस लड़के को भी गिरफ्तार किया है, जिसने अपने घर की बालकनी से इस अपराध का वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 29 और 30 दिसंबर की रात को हुई थी और वीडियो 3 जनवरी को सोशल मीडिया पर डाला गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पीड़िताओं को खोजने के लिए क्षेत्र के चारों ओर खुफिया जानकारी एकत्र करने के अलावा बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन, आश्रय घर आदि में पूछताछ की। बाद में दोनों पीड़िताओं का पता चल गया।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी विजयंता आर्य ने कहा, “कचरा बीनने वाली 35 साल की मां और करीब 18 साल की बेटी के बयान लिये गए हैं। दोनों पीड़िताओं की मेडिकल जांच कराई गई है। साथ ही भारत नगर पुलिस स्टेशन में धारा 323, 341, 354, 354सी, 376, 509, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िताओं को खोजने के बाद 20-30 साल की उम्र के बीच के आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पीड़िताओं ने संदिग्ध लोगों में से आरोपी की पहचान कर ली। ये आरोपी जहांगीर पुरी का रहने वाला 22 वर्षीय सोनू और जेजे कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय अमित है।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान जेजे कॉलोनी में के. ब्लॉक में रहने वाले 18 साल रितिक के रूप में हुई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!