गांगुली को छह जनवरी को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

Sourav Ganguly

File Photo/IANS

The Hindi Post

कोलकाता | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गाुंगली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टि मिल सकती है। अस्पताल के एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

मेडिकल टीम के एक सदस्य ने बताया, “जाने-माने कार्डिक सर्जन डॉ. देवी शेट्टी मंगलवार को गांगुली को देखेंगे। इसलिए कल नहीं बल्कि उम्मीद है कि परसों अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली की शनिवार को एंजियोप्लास्टी की गई। उन्हें सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर ने कहा, “गांगुली अब स्थिर हैं। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनके दिल में दो ब्लॉकेज हैं जिनके लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। उनकी धमनियों में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है। उन्हें घर में आराम करने को कहा गया है। हम कुछ देर बाद अगला फैसला लेंगे।”

गांगुली को शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यह शिकायत अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!