हिमाचल के मुख्यमंत्री ने लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी

Jairam Thakur pays tribute to Lance Naik Vivek
The Hindi Post

धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को यहां गगल हवाई अड्डे पर पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर की अगवानी की। लांस नायक विवेक कुमार की तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी।

वह दुर्घटना में शहीद हुए 13 लोगों में शामिल थे, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर निवासी लांस नायक विवेक कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि राज्य शहीद के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शोक संतप्त परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये की राहत राशि दी है। उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष (डिस्क्रेशनेरी फंड) से परिवार को अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

लांस नायक विवेक कुमार का जन्म 1993 में हुआ था और वह 2012 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उन्होंने शहीद के पिता रमेश चंद को भी सांत्वना दी।

अपनी मृत्यु से दो दिन पहले, लांस नायक विवेक कुमार (28) ने अपनी पत्नी प्रियंका को उनके छह महीने के बेटे का हाल-चाल जानने के लिए फोन कॉल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!