दिल्ली में सामने आया ओमिक्रॉन का दूसरा मामला

omicron-gf25a3d012_640

प्रतीकात्मक फोटो (पिक्साबे)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, टीके की दोनों डोज़ ले चूका व्यक्ति जिम्बाब्वे से आया था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी।

बी.1.1.529 वेरिएंट को पहली बार 24 नवंबर, 2021 को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था।

दिल्ली में ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव परीक्षण करने वाला पहला मरीज रांची का निवासी है और उसने 2 दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान में तंजानिया से दोहा और वहां से दिल्ली की यात्रा की थी। वह व्यक्ति एक सप्ताह के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) नारायण अस्पताल में आइसोलेट किया गया था।

ताजा मामले के साथ, भारत ने अब तक नए वेरिएंट के 33 मामले दर्ज किए हैं। कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट ने दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है।

शुक्रवार को, दिल्ली में कोरोना वायरस के 41 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 14,41,610 हो गए। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिसंबर तक कुल 2,38,58,032 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!