यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरे राहुल गांधी, कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Rahul Gandhi falls on expressway
The Hindi Post

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई । झड़प के दौरान राहुल गांधी सड़क पर गिर पड़े, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है ।

राहुल के गिरने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भड़क गए । इसके बाद काफी देर तक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की जारी रही । हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है| फिलहाल हालात काबू में बने हुए हैं।

बता दें  कि आज सुबह राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला हाथरस के लिए रवाना हुआ था| लेकिन काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पर रोक लिया गया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल चलने लगे इसी दौरान लाठीचार्ज कर दिया गया और राहुल गांधी गिर पड़े और कार्यकर्ता नाराज़ हो गए|


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!