हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा, “जल्द आ रही है शोले 2”

Hardik and Dhoni Collage (1) (1)
The Hindi Post

हार्दिक पांड्या जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करेंगे, ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ ही घंटो में वायरल हो गई हैं. 6 घंटो में इस फोटो पर 28 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं.

तस्वीर में हार्दिक को बाइक और धोनी को साइडकार पर बैठे हुए देखा जा सकता है.

हार्दिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “जल्द आ रही हैं शोले 2”.

क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता, इस फोटो पर अलग-अलग तरह के कमैंट्स लिख रहे हैं.

यह तस्वीर रांची में खींची गई हैं जहां शुक्रवार को पहला भारत-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!