धड़ाम हुए गोल्ड और सिल्वर के रेट, 53,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी…..

gold

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

धड़ाम हुए गोल्ड और सिल्वर के रेट, 53,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी…..

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह के शुरुआती दो कारोबारी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. विशेष रूप से चांदी के वायदा भाव में 8,000 रुपये से अधिक की कमी आई है, जिससे यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (Life Time High) से 2.14 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है.

चांदी की कीमतों में बड़ा क्रैश

मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई और 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी 2,42,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. 1 मई को इसकी कीमत 2,50,937 रुपये थी जिसमें अब तक 8,030 रुपये की बड़ी गिरावट आ चुकी है. जनवरी महीने में चांदी ने 4,57,328 रुपये प्रति किलो का अपना उच्चतम स्तर छुआ था जिसके मुकाबले वर्तमान में इसकी कीमत 2,14,421 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है.

सोना भी हुआ सस्ता

सोने की वायदा कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. एमसीएक्स पर सोना पिछले दो दिनों में 2,124 रुपये टूटकर 1,49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना, जिसने जनवरी में 2,02,984 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, अब अपने उस उच्चतम स्तर से 53,756 रुपये सस्ता मिल रहा है.

हाजिर बाजार (Spot Market) का हाल

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, घरेलू बाजार में भी कीमतों में कमी आई है –

• सोना: 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार शाम को 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले सप्ताह के अंत में यह 1,50,263 रुपये था.
• चांदी: चांदी की कीमत 2,40,331 रुपये से मामूली घटकर 2,40,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

ध्यान दें: आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों पर जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज का अतिरिक्त भुगतान करना होता है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!