केवल 20 रूपए के लिए कर दी हत्या, 23 वर्षीय युवक की चली गई जान

knife-Murder-1024x678

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

हैरान करने वाला मामला: केवल 20 रूपए के लिए कर दी हत्या, 23 वर्षीय युवक की चली गई जान

 

गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में चाकूबाजी की घटना हुई थी. घटना में 23 वर्षीय युवक मुश्ताक को 20 वर्षीय समीर उर्फ गट्टू ने चाकू मार दिया था. घायल मुश्ताक की इलाज के दौरान राजीव गांधी अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद पुलिस आरोपी समीर की तलाश में जुटी थी.

पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी शालीमार गार्डन क्षेत्र में मौजूद है. सूचना पर पुलिस टीम ने तलाश और चेकिंग अभियान शुरू किया. पुलिस के अनुसार, डीएलएफ रोड की तरफ से केटीएम बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर सुनसान टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में तेज गति से भागने लगा.

पुलिस ने पीछा कर आरोपी को घेरने का प्रयास किया. आरोप है कि खुद को पुलिस से घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, हत्या और पुलिस मुठभेड़ व वाहन चोरी से संबंधित कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!