पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बेटे ने कराया सेक्स चेंज, आर्यन से बदल कर नाम किया अनाया

Anaya Bangar (1)

फोटो: इंस्टाग्राम - अनाया बांगड़

The Hindi Post

क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने अपना सेक्स चेंज कराया है. उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है. उनका नया नाम अनाया है. आर्यन यानि अनाया ने इस बारे में खुद ही खुलासा किया है. उन्होंने सेक्स चेंज कराने के बारे में जानकारी साझा की है.

आर्यन ने हाल ही में हार्मोन रिप्लेसमेंट सर्जरी (HRT) करवाई है. यानि आर्यन जो कि 10 महीने पहले तक लड़के थे, अब वो लड़की बन चुके हैं.

आर्यन ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है, “छोटी उम्र से ही क्रिकेट हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है. बड़े होते हुए मैंने अपने पिता को देश का प्रतिनिधित्व करते और कोचिंग करते हुए देखा. यह मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक था. क्रिकेट मेरा प्यार, मेरी महत्वाकांक्षा और मेरा भविष्य बन गया. मैंने अपना पूरा जीवन अपने कौशल को निखारने में बिताया है.”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा कि मुझे उस खेल को छोड़ना पड़ेगा जो मेरा जुनून, मेरा प्यार रहा है. लेकिन अब मैं एक दर्दनाक वास्तविकता का सामना कर रहा. हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के चलते मेरे शरीर में बहुत ज्यादा बदलाव आया है. जिस खेल को मैंने प्यार किया, वह मुझसे दूर होता जा रहा है.”

संजय बांगड़ (फोटो: इंस्टाग्राम – संजय बांगड़ अकाउंट)

बता दें कि आईसीसी के नियमानुसार ट्रांस एथलीटों को वूमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं है. यह निर्णय नवंबर 2023 में लिया गया था.

बात अगर संजय बांगड़ की करे तो मौजूदा दौर में वह एक बेहतरीन कोच माने जाते हैं. बांगड़ ने आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोचिंग दी है.

52 साल के बांगड़ ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 650 रन बनाए और 14 विकेट लिए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!