पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज
फोटो: ट्विटर
पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह FIR बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है.
कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की. उनके अनुसार, यह घटना बांद्रा स्थित फ्लैट में घटी.
एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली ने तवे का हत्था उन पर फेंका जिससे उनके सिर में चोट लग गई.
यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली कथित तौर पर नशे की हालत में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे और अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार किया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
