ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर बंद किया, राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान से बिगड़ी बात

Hormuz AI Photo ChatGPT (1)
The Hindi Post

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर बंद किया, राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान से बिगड़ी बात

 

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का दावा किया है. ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खोला जाएगा. अमेरिकी कार्रवाई के विरोध में यह एक्शन लिया गया है. ईरान ने शुक्रवार को होर्मुज को खोलने की बात कही थी. साथ ही कहा था कि सीजफायर के दौरान व्यापारिक जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहेगा.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का कहना है कि अमेरिका की नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा समझौता नहीं करता. ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से हमले कर सकता है और ईरान के यूरेनियम भंडार को अपने तरीके से हासिल करेगा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!