इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ पर विदेशी महिला का फूटा गुस्सा, जमकर काटा हंगामा, काउंटर की खिड़की पकड़कर चढ़ गई……., देखें VIDEO

INDIGO

गुस्साई विदेशी महिला एयरलाइन काउंटर पर चढ़कर अपनी फ्लाइट कैंसल होने का जवाब मांगती नजरआई / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ पर विदेशी महिला का फूटा गुस्सा, जमकर काटा हंगामा, काउंटर की खिड़की पकड़कर चढ़ गई……., देखें VIDEO

 

इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल होने की समस्या के बीच एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मुंबई एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाला दृश्य सामने आया. यहां फ्लाइट रद्द होने से परेशान एक विदेशी महिला गुस्से में एयरलाइन काउंटर पर चढ़ गई. वह इंडिगो ग्राउंड स्टाफ से जवाब मांग रही थी और अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त कर रही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उनका सारा सामान एक बैग में पैक है और उनके पास पहनने के लिए अतिरिक्त कपड़े भी हीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह घंटों से फंसी है और बेसिक सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है. गुस्से में महिला ने खाने की भी मांग की. वहीं मौके पर मौजूद इंडिगो स्टाफ ने स्थिति को संभालने और महिला को शांत कराने की कोशिश की.


बता दे कि कि फ्लाइट कैंसिलेशन का यह संकट लगातार पांचवे दिन जारी है जिसके कारण देशभर के एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री परेशान हैं और कई स्थानों पर अव्यवस्था देखने को मिल रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!