राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Rahul (1)
The Hindi Post

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं – राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, और कन्हैया कुमार के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है. हिंसा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

असम के मुख्यमंत्री ने अपने एक एक्स पोस्ट में FIR दर्ज किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने  कहा, “कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही उनपर 188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू सेक्शन और पीडीपीपी अधिनियम की धाराएं लगाई गई है.”

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी. स्थानीय प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक जाम हो जाने की संभावना के चलते राहुल गांधी की नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई थी.

इसके बाद, असम के मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा था.

सरमा ने ट्वीट करके कहा था, ”ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं. हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं. ऐसी ‘नक्सली रणनीति’ हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं.”

सरमा के अनुसार, “राहुल गांधी के “अनियंत्रित व्यवहार” और “सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन” के कारण गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!