दिल्ली: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

saurabh bhardwaj 2 (1) (1)

सौरभ भरद्वाज की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

 

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ी हैं. दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके की एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में सौरभ भारद्वाज ने कथित तौर पर पीड़िता की पहचान उजागर की. इसके बाद पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल, जनकपुरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पिछले महीने कथित तौर पर स्कूल परिसर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. इस पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज देश में सबसे कम उम्र की एक कॉकरोच है- जो मात्र 3 साल की एक बच्ची है. जनकपुरी के एक स्कूल में उसके साथ बलात्कार हुआ. आरोपी स्कूल का 57 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी है.”

इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए थे. सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि स्थानीय एसएचओ और डीसीपी मामले को दबाने के लिए उनपर दबाव बना रहे हैं.

AAP नेता ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता AIIMS में दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं है. भारद्वाज ने कहा कि इतनी नन्हीं पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है.

उन्होंने पूछा, “पुलिस तीन साल की मासूम का AIIMS में मेडिकल कराने को तैयार क्यों नहीं है? स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी और आरोपी को कौन बचा रहा है? क्या इस सरकार में हर पीड़िता को न्याय तभी मिलेगा जब सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचेगा?”

इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया था.

By IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!