एक जोरदार धमाका और फिर भरभरा कर गिर गई इमारत, एलपीजी सिलेंडर फटने से हुआ भयानक हादसा, छह….

delhi lpg blast building falls

तेज धमाके के बाद ईमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

एक जोरदार धमाका और फिर भरभरा कर गिर गई इमारत, एलपीजी सिलेंडर फटने से हुआ भयानक हादसा, छह….

 

नई दिल्ली |  भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभरा कर गिर गई. धमाका इतना तेज था कि पूरा इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई. दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है.

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया, “दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह 9.37 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं. सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है. खोज और बचाव अभियान जारी है.”

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं. उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षण के बाद ही पता चलेगा. पुलिस के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम भी किया जाता था. आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं.

बता दें कि इसके पहले दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे. मृतकों की पहचान रवि (24), कपिल (28), नलिन राय (23), आलोक, पार्वती (35) और एकता (24) के रूप में हुई है. घायलों में क्षितिज प्रताप (25), नीलम यादव (25), अनुज दीक्षित (22), तरुण (25), साइका खान (27), आस्था (26), आदित्य शर्मा (24) और विशाल (25) के रूप में हुई थी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!