शाहरुख खान के साथ काम कर चुके एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

FIR (1) (3)
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’ में काम कर चुके एक्टर शरद कपूर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.

मुंबई की खार पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है. शरद कपूर – ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके. इन फिल्मों में उनके अभिनय को तारीफ मिली थी.

घटना के बारे पीड़िता ने बताया कि अभिनेता शरद कपूर ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जबरन गलत तरीके से छुआ. पीड़िता ने कहा कि वह फेसबुक के जरिए शरद कपूर के संपर्क में आई थी और इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर उनसे बात की थी.

महिला के अनुसार, शरद कपूर ने शूटिंग के बारे में बात करने के लिए उन्हें मिलने को कहा था. मिलने के लिए लोकेशन भेजी थी. वहां पहुंचने पर पता चला कि यह शरद का ऑफिस नहीं बल्कि घर है.

अभिनेता शरद कपूर की फाइल फोटो (वाया आईएएनएस)

जब वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित शरद कपूर के घर पहुंची, तो एक आदमी ने दरवाजा खोला. दूसरी तरफ से शरद ने आवाज देकर बेडरूम में आने को कहा.

महिला ने आगे बताया कि शाम को शरद ने उन्हें WhatsApp मैसेज भेज कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने एक दोस्त को बताई और फिर खार पुलिस स्टेशन में अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

घटना के संबंध में अभिनेता की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला का अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!