फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने की जमकर पार्टी, युवती के ऊपर उडेली शराब, VIDEO

Ram-Gopal-Verma_200705122655

राम गोपाल वर्मा (फाइल फोटो)

The Hindi Post

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, इस वीडियो में राम गोपाल किसी क्लब में पार्टी करते हुए दिख रहे है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक लड़की के सिर पर शराब उडेल देते है. राम गोपाल और लड़की को वीडियो में झूमते, नाचते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो को खुद राम गोपाल ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद, लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए राम गोपाल ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं व्यूहम के ऊपर नारा लोकेश की जीत का जश्न मना रहा हूं. लेकिन मेरी जीत की पार्टी 100 गुना बड़ी है.’ इस पोस्ट को उन्होंने आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को टैग किया है.

इस पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने राम गोपाल वर्मा को बेशर्म तक कह डाला.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!