दुख होता है जब मेरे बच्चों को उनके धर्म के लिए ट्रोल किया जाता है: फराह खान

Farah Khan

फराह खान (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | फिल्म निर्माता फराह खान का कहना है कि भले ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब किसी भी त्योहार के दौरान उनके बच्चों को  ट्रोल किया जाता है तो बहुत बुरा लगता है। फराह ने चैट शो ‘पिंच बाय अरबाज खान’ में अभिनेता अरबाज खान के साथ बातचीत में यह बात कही।

फराह ने कहा “पहले मैं दिवाली और ईद पर अपने बच्चों की फोटो पोस्ट करती थी, मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है। मैं धार्मिक त्योहारों के दौरान तस्वीरें पोस्ट नहीं करती हूं। फराह ने बताया कि कैसे उसके बच्चों को उनकी धार्मिक मान्यताओं को लेकर ट्रोल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीस मार खान को लेकर अभी भी ट्रोल होने को लेकर उन्होंने कहा कि कई लोगों ने और भी बदतर फिल्में की हैं, लोगों ने बहुत बुरा काम किया है, और आप अभी भी वहीं अटके हुए हैं।

बातचीत का पूरा एपिसोड 1 सितंबर को क्यूप्ले के यूट्यूब चैनल, जी5 और माई एफएम पर रिलीज किया जाएगा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!