पीएम मोदी से नॉर्वे में सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार का फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

Helle Lyng 2 (1)

Photo Credit: X/@HelleLyngSvends

The Hindi Post

पीएम मोदी से नॉर्वे में सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार का फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान सवाल पूछने वाली नॉर्वेजियन पत्रकार हेली लेंग एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ‘डागसाविसेन’ (Dagsavisen) अखबार से जुड़ी हेली लेंग ने अब एक नया और सनसनीखेज दावा किया है. उनका कहना है कि ‘मेटा’ ने उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही अकाउंट्स को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है.

हेली लेंग ने इस बात की जानकारी खुद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर साझा की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रेस की आजादी के लिए यह एक बहुत छोटी सी कीमत है. लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया था. मैं अधिक से अधिक भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गए हैं, जिससे जवाब देने में देरी होगी. मुझे उम्मीद है कि मेटा मेरे अकाउंट्स जल्द वापस कर देगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया पर भारतीयों के संदेशों का जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट्स बंद होने के कारण अब इसमें देरी होगी.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ओस्लो (नॉर्वे की राजधानी) में भारत और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों की संयुक्त प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद पीएम मोदी कमरे से बाहर निकल रहे थे. उसी समय हेली लेंग ने सवाल किया था, “आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस के कुछ सवालों के जवाब क्यों नहीं देते?”

बाद में उन्होंने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत के 157वें स्थान पर होने का हवाला देकर अपने सवाल को सही ठहराया. इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने एक आधिकारिक ब्रीफिंग में पत्रकार को करारा जवाब देते हुए कहा था कि जिन्हें भारत की गहरी समझ नहीं है, उन्हें प्रोपेगैंडा के तहत ऐसे सवाल नहीं उठाने चाहिए.

इस घटना के बाद हेली लेंग को भारतीय इंटरनेट यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, कई लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे है.

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच ‘एक्स’ पर उनकी लोकप्रियता में अप्रत्याशित उछाल आया है. घटना से पहले जहां ट्विटर पर हेली के महज 800 से भी कम फॉलोअर्स थे, वहीं कुछ ही दिनों के भीतर यह संख्या तेजी से बढ़कर 45,000 के पार पहुंच गई है.

वही हेली ने उम्मीद जताई है कि ‘मेटा’ जल्द ही उनके दोनों अकाउंट्स को बहाल (रिस्टोर) कर देगा.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!