मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा आईटीबीपी का जवान, उड़ गए सबके होश….., देखें VIDEO

kanpur ITBP (1) (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा आईटीबीपी का जवान, उड़ गए सबके होश….., देखें VIDEO

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उस समय सनसनी मच गई जब ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) की 32वीं बटालियन में तैनात जवान विकास सिंह अपनी मां का कटा हुआ हाथ एक बॉक्स में लेकर अधिकारियों के सामने पहुंच गए. डिब्बे में कटा हाथ देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

जवान का आरोप है कि टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनकी मां का इलाज करते समय गलत तरीके से कैनुला (वीगो) लगा दिया था. इससे हाथ में खतरनाक इंफेक्शन और गैंग्रीन फैल गया.

बाद में मां की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनका पूरा हाथ काटना पड़ा. इस घोर लापरवाही के खिलाफ जब कोई सुनवाई हुई तो फौजी अपनी बटालियन से अनुमति लेकर सीधे कमिश्नरेट दफ्तर पहुंच गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के निर्देश पर तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आते ही दोषी अस्पताल पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!