पूर्व सांसद का विवादित बयान, कहा – ‘कंगना रनौत को रेप का तजुर्बा है.. वह लोगों को समझाए कि रेप कैसे होता है’

Kangana Ranaut In Lok Sabha (1) (1)
The Hindi Post

करनाल | पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर गुरुवार को विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है. उन्होंने कहा कि कंगना लोगों को समझाएं कि रेप कैसे होता है.

दरअसल, सिमरनजीत सिंह का यह विवादित बयान उस सवाल के जवाब में आया है जिसमें कंगना ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप होते थे. अगर केंद्र में भाजपा की शीर्ष नेतृत्व नहीं होता तो बांग्लादेश जैसे हालात यहां भी हो सकते थे.

इस सवाल के जवाब में सिमरनजीत सिंह ने कहा कि आप उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है, क्योंकि उन्हें तो अनुभव है. इस बयान के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उनको (कंगना) कैसे तजुर्बा है, तो उन्होंने कहा है कि तजुर्बा जैसे ही होता है, वैसे ही होता है. जैसे कि आप साइकिल चलाते हैं तो आपको तर्जुबा होता है. ऐसे ही उन्हें रेप का तजुर्बा है.

Advertisement

बता दें कि कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयान को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें चेताया था. इसके साथ ही भाजपा ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर उन्हें सर्तक किया कि भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचे. भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि वह कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है. भाजपा ने कहा था कि पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना को न तो अनुमति है और न ही वह बयान देने के लिए वह अधिकृत हैं.

भाजपा की ओर से उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह इस प्रकार का कोई बयान भविष्य में न दें. भाजपा ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है.

मंडी से लोकसभा सांसद अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर प्रचार कर रही हैं. अगले महीने यह फिल्म रिलीज होगी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!