गाजियाबाद में नाबालिग से रेप के बाद बवाल, हिरासत में आरोपी

Rape-Molestation-Depositphotos_238915278_S-1 (2)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गाजियाबाद | गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रिज विहार चौकी के पास एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लिंक रोड थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपी कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई धाराओं में केस दर्ज किया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है. इसके अलावा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इस घटना के बाद, लोगों ने थाने के बाहर जमा होकर विरोध-प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया.

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त, रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Advertisement

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक आवेदक ने तहरीर दी है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने मारपीट कर दुष्कर्म किया. आरोपी कबाड़ की खरीद और बिक्री का काम करता है. पुलिस इस मामले में कई धाराओं में केस दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करती है.

हिंदू परिवार गौरक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पाल ने कहा कि यह घटना बुधवार रात की है. जानकारी के अनुसार, एक लड़की के साथ दुष्कर्म और फिर मारपीट की गई. आरोपी कबाड़ की दुकान चलाता है जहां हर रोज असामाजिक लोगों का आना जाना लगा रहता है.

पुलिस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग करती तो शायद यह घटना नहीं होती. पुलिस इस मामले में अगर संतोषजनक कार्रवाई नहीं करती है तो हम पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना देंगे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!